Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsRoad Widening Work at Sakaldiha Tehsil Faces Delays and Complaints
तहसील मार्ग पर गिट्टी और धूल से अधिवक्ताओं में आक्रोश

तहसील मार्ग पर गिट्टी और धूल से अधिवक्ताओं में आक्रोश

संक्षेप:

Chandauli News - सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रजवाहा से तहसील मुख्यालय तक सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते दो

Dec 31, 2025 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रजवाहा से तहसील मुख्यालय तक सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते दो माह से शुरू है। निर्माण कार्य की धीमी गति से मार्ग आधा अधूरा पड़ा हुआ है। तहसील मार्ग पर गिट्टी गिराकर छोड़ देने से आवागमन में परेशानी हो रही है। वही रजवाहा मार्ग पर सुबह शाम उड़ रही धूल से दुकानदार और ग्रामीण परेशान है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजाने बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील से सकलडीहा रजवाहा मार्ग पर बीते दो माह से सड़क चौड़ीकरण कार्य धीमी गति से चल रहा है। मानक के अनुसार तहसील आवास की चहारदीवारी गिराकर चौड़ीकरण किया जा रहा है लेकिन सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे बार बार कार्यदायी संस्था की ओर गिट्टी गिराकर छोड़ देने से आवागमन में अधिवक्ताओं को सुबह शाम परेशानी हो रही है। रजवाहा मार्ग पर धूल उड़ने से दुकानदारों के साथ कॉलोनी और सड़क के किनारे रहने वालों के घरों में धूल गरदा से परेशानी बढ़ गया है। शिकायत के बाद भी पानी छिड़काव के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति किया जा रहा है। पटरी और नाला निर्माण भी शुरू नहीं हुआ है। तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह, सुरेन्द्र कांत मिश्रा, अतुल तिवारी, पंकज सिंह, रामराज यादव, अशोक यादव, आलोक पांडेय, राजेश्वर सिंह, विजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह आदि अधिवक्ताओं ने सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण तेजी से कराये जाने की मांग किया है।