Chandauli News: ब्लॉक रोड पर बिजली पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: सकलडीहा ब्लॉक की सड़क चौड़ीकरण योजना पिछले एक महीने से जारी है। बिजली के पोल रोड निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी ने विजली विभाग को सूचित किया, और अब पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि, नाली निर्माण और पानी निकासी में समस्याएं बनी हुई हैं, जिससे किसान और भू स्वामी परेशान हैं।

Chandauli News: ब्लॉक रोड पर बिजली पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू

Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा ब्लॉक रोड का चौड़ीकरण कार्य बीते एक माह से शुरू है। चौड़ीकरण के दौरान बिजली की पोल और तार सड़क निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर रहे थे। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से विजली विभाग को अवगत कराया गया था। गुरुवार से बिजली पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू होने पर सड़क निर्माण के लिए नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। लेकिन नाले का पानी निकासी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ब्लॉक रोड को चौड़ा करने का काम चल रहा है। जहां एक ओर कई मकान और किसानों की भूमि सड़क चौड़ीकरण की जद में जा रहा है।

जिसका अभी तक मुआवजा नहीं मिलने से किसान और भू स्वामी परेशान है। वही दूसरी ओर बिजली के पोल और लटकती तार सड़क निर्माण में अवरोध बने है। इसको लेकर विभाग की प्रयास पर बिजली पोल सिफ्टिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बिजली पोल नहर पुलिया से लेकर ईटवा लिंक मार्ग तक लगवाने की मांग किया है। वही रजावाहा में पानी शुरू होने से पुलिया निर्माण अधर में लटका है। इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि बिजली पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। जहां तक जरूरत होगी वहां तक नए पोल लगाए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।