एक माह में ही लाखों रुपये में संवरा मार्ग हुआ बेहाल

Feb 10, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - चहनियां विकास खंड के भूपौली से शहीदगांव जाने वाली नहर किनारे की सड़क एक महीने में ही क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मरम्मत की मांग की है। गड्ढे और बिखरी गिट्टियों के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

एक माह में ही लाखों रुपये में संवरा मार्ग हुआ बेहाल

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड के भूपौली से शहीदगांव को जाने वाली नहर किनारे की सड़क महीनेभर में ही क्षतिग्रस्त हो गई। करीब एक महीने पहले बनाई गई सड़क पर वाहनों के आवागमन शुरू होते ही जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क की गिट्टियां बिखर गई हैं। जिससे आवागमन में लोगों को दिक्क्त हो रही है। रात में तो लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मार्ग मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है और इसकी मरम्मत कराने की मांग की है। भूपौली से शहीदगांव मार्ग करीब 18 किलोमीटर लंबा है। भूपौली वाया मथेला होते हुए मथेला, बेलवानी, मिश्रपुरा, इटवा, खोनपुर, सिवाने, रानेपुर, बछौली, जमुरना, शहीदगांव सहित कई गांवों को जोड़ता है।

जो इसमें भुपौली से मथेला तक पहले से ही क्षतिग्रस्त है। मथेला से भुपौली तक एक महीने पहले नहर विभाग की ओर से 11 किमी लंबी सड़क की मरम्मत कराई है। ग्रामीणें का कहना है कि मनमाने तरीके से सड़क की मरम्मत कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बननी शुरू हुई तो लोगों को बेहतर आवागमन की आस जगी लेकिन सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोगों में आक्रोश है। बछौली के गांव के प्रिंस सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से सड़क की कराई गई मरम्मत गुणवत्ता विहीन है। एक महीने पूर्व बनी सड़क पर गिट्टी बिखरी है। प्रदेश सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चला रही है। इसके बाद भी इसमें विभागीय मनमानी की जा रही है। जिससे मार्ग पर चलना मुश्किल हो रहा है। खोनपुर गांव के भीम यादव ने कहा कि सड़क पर बिखरी गिट्टियां और गढ्ढे खतरनाक हो गया है। इस पर चलने का मतलब असावधानी हुई तो कुछ भी हो सकता है। कहा कि सड़क निर्माण में इस तरह से मानक की अनदेखी लोगो के लिए खतरा साबित हो रहा है। महेशी गांव के धरनीधर मिश्रा ने कहा कि भुपौली से शहीदगांव तक लोगों का आना जाना रहता है फिर भी सड़क के मानक की धज्जियां उड़ायी गयी है। सड़क में गढ्ढे के कारण दो पहिया वाहन हिचकोले खाते चलते है। इस मार्ग से स्कूली बच्चों, महिलाओं, नौकरीपेशा और ग्रामीणों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि भूपौली-मथेला के अलावा क्षेत्र के और कई मार्ग है जो विगत दस वर्ष से खराब है। जिनकी मरम्मत नहीं होने से लोग दूसरे मार्गों से जाने को विवश हैं। इसमें खंडवारी बन्धवापर जाने वाला मार्ग, हाइवे पर बिसुनपूरा वाया रानेपुर मार्ग, मारूफपुर क्षेत्र में भी कई गांवो के मार्ग भी काफी खराब हो चुका है। सर्वे भी कराया जा चुका है मगर अब तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।