बोरे के अभाव में क्रय केंद्रों पर डंप पड़ा है धान
Chandauli News - सकलडीहा में धान की खरीदारी चल रही है, लेकिन बोरा की कमी के कारण क्रय केन्द्र और राइस मिलर परेशान हैं। किसानों ने बिचौलियों पर धान खरीदने का आरोप लगाया है। यदि समस्या का समाधान नहीं होता है, तो किसानों ने आन्दोलन की चेतावनी दी है। अधिकारी ने कहा कि लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन बोरा की कमी बनी हुई है।

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद धान की खरीदारी जिलेभर में चल रही है। वहीं सकलडीहा में बोरा के अभाव में क्रय केन्द्र से लेकर राइस मिलर परेशान है। बोरा नहीं होने से केंद्र पर धान डंप है जिससे किसानों से खरीदारी नहीं हो पा रही है। वहीं किसानों ने नईबाजार, महेसुआ में क्रय केन्द्र प्रभारी पर बिचौलियों से धान खरीद का आरोप लगाया। समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है। सकलडीहा विकास खंड में सकलडीहा, नईबाजार महेसुआ और रानेपुर में क्रय केन्द्र पर दो दो सेंटर निर्धारित किया गया है। प्रत्येक सेंटर से बीस बीस हजार कुंतल धान खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जबकि सकलडीहा में 38 हजार कुंतल और नईबाजार में 38 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने का अधिकारी दावा कर रहे है। रानेपुर में लक्ष्य के सापेक्ष अधिक धान खरीदारी होने का दावा किया जा रहा है। वही किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केन्द्रों से लेकर राइस मिलरों के यहां बोरा का अभाव बताकर धान की खरीदारी बिचौलियों से कर ली जा रही है। इस बाबत महेसुआ क्रय केन्द्र प्रभारी भूपेश सागर ने बताया कि धान खरीदारी का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। बोरा का अभाव बना हुआ है। जल्द ही बोरा मिलने पर समस्या दूर हो जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



