जबरदस्ती और गुंडई से गाड़ी खींचने पर दर्ज होगा लूट का मुकदमा

Apr 08, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। जिले में संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की गतिविधियों की समीक्षा एवं

जबरदस्ती और गुंडई से गाड़ी खींचने पर दर्ज होगा लूट का मुकदमा

चंदौली, संवाददाता। जिले में संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की गतिविधियों की समीक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को एसपी आकाश पटेल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में बैठक बैठक हुई। इसमें विभिन्न माइक्रो फाइनेंस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।एसपी ने निर्देश दिया कि ऋण वसूली के दौरान किसी भी दशा में दबाव, जबरदस्ती या गुंडई का सहारा न लिया जाए। यदि किसी भी एजेंट या कर्मचारी की जबरन वाहन खींचने, अभद्रता करने या डराने-धमकाने जैसी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यदि एजेंसी के लोगों की भूमिका पाई गई तो उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। दो दिवस पूर्व ही ऐसे एक प्रकरण में अभियोग दर्ज भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित करें। स्वयं कानून हाथ में लेने का प्रयास न करें। उन्होंने माइक्रो फाइनेंस एजेंसियों के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनी। साथ ही कहा कि माइक्रो फाइनेंस बैंक, एजेंसी के सभी कलेक्शन एजेंटों एव् अन्य कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। यदि किसी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो समस्या से अवगत करा सकते हैं। इस मौके पर एएसपी सदर अनन्त चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।