
सेवानिवृत्त शिक्षक राम सरीखे सिंह का निधन, शरीर किया दान
Chandauli News - चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कैथी गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक 80 वर्षीय
चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कैथी गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक 80 वर्षीय राम सरीखे सिंह शिक्षा का अलख जगाने के साथ ही जीवनभर समाज सेवा करते रहे। उनकी अंतिम इच्छा रही कि मौत के बाद ऑख सहित पूरा शरीर दान दे दिया जाय। इस क्रम में बुधवार को निधन के बाद परिजन ऑख के अलावा शरीर दान कर दिया। जिसका क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। क्षेत्र के कैथी गांव निवासी शिक्षक राम सरीखे सिंह 2008 में सकलडीहा के जमुनीपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके पहले वे बलुआ, दिनदासपुर, सुरतापुर,बड़गांवा में अपनी सेवा दे चुके थे।
अपने सेवानिवृत्त काल तक छोटे छोटे बच्चों को शिक्षा देने के बाद समाजिक कार्यो से जुड़े रहे। 2011 ही में अपनी ऑखें दान करने का निर्णय लिया था। इस क्रम में 6 मई 2011 को वाराणसी स्थित आईएमआई बैंक को लिखा पढ़ी के साथ नेत्र दान कर दिया। इसके बाद 2012 में अपना शरीर भी दान करने का निर्णय लिया। उनके निर्णय को लेकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी मेडिकल साइंस ने काफी सराहना की थी। इस दौरान बुधवार को उनके निधन के बाद पुत्र बागीश सिंह ने पहले आई बैंक को नेत्र दान किया फिर बीएचयू में शरीर को दान दे दिया। बागीश सिंह ने बताया कि पिताजी सेवानिवृत्त होने के बाद शरीर दान देने का निर्णय लिया था। उनके अंतिम इच्छा को देखते हुए शरीर और ऑख दान दे दिया गया। ताकि समाज के काम आ सकें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




