वाहन से धक्के से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत
Mar 09, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - जलीलपुर चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव के पास 70 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक कामता प्रसाद को हाईवे पर चार पहिया वाहन ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव के समीप सोमवार को दोपहर में हाईवे सड़क पार कर रहे जलीलपुर गांव निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक कामता प्रसाद चार पहिया वाहन के धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही धक्का मारने के बाद चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


