Chandauli News: समाधान दिवस में फरियादियों की सुनीं समस्याएं
Chandauli News: चंदौली में शनिवार को उपजिलाधिकारी विजय कुमार त्रिवेदी और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार की उपस्थिति में समाधान दिवस आयोजित किया गया। 15 प्रार्थना पत्रों में से 8 का निस्तारण मौके पर किया गया, जबकि 7 अन्य विभागों को सौंपे गए। थाने में भूमि विवाद का भी समाधान किया गया।

Chandauli News: चंदौली। सदर कोतवाली परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी विजय कुमार त्रिवेदी एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 15 प्रार्थना पत्र आए। इसमें मौके पर आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष 7 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को सौंपकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। इस मौके पर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय सहित राजस्व और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इलिया प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाने में थानाध्यक्ष चंदन राय के नेतृतव में आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद से संबंधित एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। दोनों पक्षों की मौजूदगी में जांच-पड़ताल के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले का मौके पर ही निस्तारण करा दिया।
इस दौरान एसआई रविंद्र सिंह, एसआई गिरीश वल्लभ शुक्ला, पुलिसकर्मी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


