Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsResidents Protest High-Voltage Power Poles Installation on Dhannapur-Chahaniya Road
बिना अनुमति रोड किनारे लगा दिए बिजली खंभे

बिना अनुमति रोड किनारे लगा दिए बिजली खंभे

संक्षेप:

Chandauli News - धानापुर कस्बे में बिजली विभाग द्वारा धानापुर-चहनियां मुख्य मार्ग के किनारे हाईटेंशन तार लगाने के लिए खंभे लगाए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने बिना अनुमति खंभे लगाने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने भी सुरक्षा चिंताओं को लेकर खंभे न लगाने की मांग की है, जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है।

Dec 02, 2025 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर-चहनियां मुख्य मार्ग के किनारे हाईटेंशन तार लगाने के लिए बिजली विभाग खंभे लगा रहा है। सड़क किनारे बिना अनुमति खंभे लगाने को लेकर लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग आमने-सामने हो गया है। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि इसके लिए विभाग ने अनुमति नहीं ली है। वहीं किनारे खंभा लगाने को लेकर ग्रामीण विरोध में उतर आए और खंभा न लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे झाड़-झंखाड़ होने से ऐसे ही दिन में चलना मुश्किल होता है। धानापुर कस्बा स्थित 132 केबीए विद्युत ट्रांसमिशन से मारूफपुर स्थित 33/11 विद्युत सब स्टेशन की आपूर्ति जोड़ने को लेकर विजली विभाग धानापुर-चहनियां मुख्य सड़क के किनारे 33 हजार बोल्ट लाईन के खंभे खड़ा कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जो आये दिन की दुर्घटना के कारण बन सकते हैं। सोमवार को बिजली विभाग के एक ठेकेदार विद्युत कर्मियों को साथ लेकर 33 हजार बोल्ट की बिजली के खंभे गड़वा रहे थे। तभी हिंगुतरगढ़ गांव के सामने ग्रामीण जुट आये और सड़क के किनारे 33 हजार बोल्ट के बिजली की लाइन लगाने का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का उग्र तेवर देख काम कर रहे ठेकेदार और उसके कर्मी भाग गए। दरअसल धानापुर कस्बा स्थित 132 केबीए ट्रांसमिशन से 33/11 उपकेंद्र मारूफपुर की लाइन को जोड़ने के लिए धानापुर से चहनियां मुख्य मार्ग के किनारे से 33 हजार बोल्ट की जो लाइन बन रही है। उसे बनाने को लेकर सुरक्षा नियमों की घोर अनदेखी की जा रही है। कारण यह कि इस मार्ग पर पड़ने वाले ज्यादातर गावों की एबीसी विद्युत केबिले इसी सड़क के किनारे से गुजरी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मनमाने ढंग से नियम के विपरीत मुख्य मार्ग के किनारे से ही एबीसी केबिलों के ऊपर से 33 हजार बोल्ट की विद्युत लाईन तैयार करने में जुटे हुए हैं। बिजली विभाग के अवर अभियंता घनश्याम का कहना है कि सड़क के किनारे बनाई जा रही 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का कोई औचित्य नहीं है। यह विद्युत लाइन कैसे बन रही है, और किसके आदेश पर बन रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराऊंगा।