Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsResidents Protest Against Waterlogging Issues in Amda Village Demand Street Construction
गांव की बस्ती में जलजमाव के विरोध में किया प्रदर्शन

गांव की बस्ती में जलजमाव के विरोध में किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Chandauli News - बरहनी विकास खंड के अमड़ा गांव में जल जमाव की समस्या से ग्रामीण नाराज हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान न होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि अगर गली का निर्माण जल्द नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे। गंदा पानी आंबेडकर स्मारक की ओर बह रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

Jan 13, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड के अमड़ा गांव की बस्ती जाने वाले रास्ते पर हो रहे जल जमाव से स्थिति नारकीय हो गयी है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्दी गली का निर्माण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अमड़ा गांव में दलित की बस्ती मे जाने वाले मुख्य गली में करीब सौ मीटर तक बराबर जल जमाव की स्थिति रहती है। सोमवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यहां घरों से निकलने वाले पानी के निकासी का समुचित प्रबंध न होने की स्थिति मे पानी मुख्य मार्ग पर एकत्रित होता रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब स्थिति यह हो गयी है कि यह गंदा पानी आंबेडकर की स्मारक की तरफ बहने लगा है। इसी गंदे पानी से होकर लोग आने जाने को लाचार हैं। ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई व जल निकासी के समुचित प्रबंध सहित गली निर्माण की मांग है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि समस्या के समाधान की मांग की गयी लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। प्रदर्शन के दौरान नरेन्द्र, ओमप्रकाश, सुभाष, शंकर, नंदू, इंदू, पुष्पा, ममता, मनोरमा, शीला, सविता, चिंता, साधना, प्यारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।