स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, किया विरोध

May 06, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - सकलडीहा उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर लेकर किया प्रदर्शन स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शनस्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर महिलाओं ने क

स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, किया विरोध

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद । जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की समस्या कम नहीं हो रही है। अधिक बिजली बिल आने और पैसा खत्म होने पर आपूर्ति ठप हो जाने से ग्रामीण नाराज है। बुधवार को सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत दरियापुर गांव की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लेकर सकलडीहा उपकेंद पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि बिजली विभाग की मनमानी से काफी परेशानी हो रही है। स्मार्ट मीटर से मनमाना बिल आने के साथ ही कनेक्शन काट दिया जा रहा है। चेताया कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। बिजल विभाग के अधिकारियों ने समाधान कराने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से एक माह का दो हजार से तीन हजार तक बिजली का बिल आने से बिजली बकाया जमा करने को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। बकाया समय से जमा नहीं होने पर बिजली कट जा रही है। इस गर्मी और उमस में बिजली के अभाव में रातों की नींद हराम हो गई है। गरीब व्यक्ति कहा से बिजली बिल जमा कर पाएंगे। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले कहा से इतना बिजली बिल जमा कर पाएंगे। ग्रामीणों स्मार्ट मीटर को हटाए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि जबतक स्मार्ट मीटर हटाकर पूर्व में लगी मीटर नही लगता है तब तक ग्रामीण आंदोलन के लिये मजबूर होंगे। इस बाबत एसडीओ बिजली सियाराम यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल या स्मार्ट मीटर से संबधित कोई समस्या है। अलग अलग लिखकर दे उनका दो से तीन दिन के अंदर समस्या दूर कराया जाएगा। इस मौके पर विरोध जताने वालों में ग्राम प्रधान संजय यादव, रामसुधार, नगीना, अजय कुमार, पप्पू, देववंत, इन्द्रजीत, धर्मदेव, दिलीप, सियाराम, मालती, राजवंती, बिंदू,मीना, बृजेश, नीलम मौजूद रही।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।