ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीक्रय केंद्रों धान खरीद नहीं होने से किसानों में नाराजगी

क्रय केंद्रों धान खरीद नहीं होने से किसानों में नाराजगी

अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इसमें गोकुलपुर सहित कई केंद्रों को बंद किए जाने और धान की...

क्रय केंद्रों धान खरीद नहीं होने से किसानों में नाराजगी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चंदौलीSun, 22 Jan 2023 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

चंदौली। अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इसमें गोकुलपुर सहित कई केंद्रों को बंद किए जाने और धान की खरीद न होने पर किसानों ने नाराजगी जताई। साथ ही तत्काल क्रय केंद्रों को खोलने की मांग किया। ताकि किसानों को परेशान न होना पड़े। इस दौरान किसान नेता सियाराम चौहान ने कहा कि गोकुलपुर सहकारी साधन समिति पर धान खरीद के लिए टोकन 6 जनवरी को लगा था। लेकिन 19 जनवरी तक धान खरीद नहीं किया गया। धान खरीद की बात की जाती है तो सचिव की ओर से टालमटोल किया जाता है। कहा कि जनपद के कई केंद्रों पर यही हाल है। चेताया कि जल्द ही बंद क्रय केंद्रों को खोलकर धान की खरीद नहीं की गई तो किसान आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके पर कृष्णा राय, प्रभुनाथ,रामकृष्ण तिवारी आदि किसान उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े