घर से रेस्क्यू कर घर से निकाली गई नागिन

घर से रेस्क्यू कर घर से निकाली गई नागिन

संक्षेप:

Chandauli News - चकिया के उसरी गांव में एक नागिन को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। नागिन पिछले दो दिनों से अधिवक्ता श्रीनिधि पांडेय के घर में भय का कारण बनी हुई थी। सर्प विशेषज्ञ महेश सिंह ने एक घंटे की मेहनत के...

Oct 02, 2025 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव में बुधवार को तब राहत की सांस ली गई जब दो दिनों से दहशत फैलाए बैठी एक नागिन को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। अधिवक्ता श्रीनिधि पांडेय के घर में यह नागिन बार-बार दिखाई दे रही थी, जिससे परिवारजन लगातार भयभीत थे और रात-दिन सहमे हुए थे। सूचना पर पहुंचे मिर्जापुर जिले के डोहरी गांव निवासी सर्प विशेषज्ञ महेश सिंह ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नागिन को पकड़ लिया। इसके बाद उसे लोहे के बड़े ड्रम में रखकर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने राहत महसूस की और महेश सिंह के सफल प्रयास और साहस की सराहना की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि बीते दो दिनों से नागिन की मौजूदगी ने सभी को चैन से सोने नहीं दिया था। नागिन के निकल जाने के बाद जहां परिवार ने सुकून की सांस ली, वहीं घर में अन्य सर्पों की आशंका भी जताई जा रही है। इस घटना ने पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना दिया है।