उन्नतशील बीजों पर 50 प्रतिशत तक मिल रहा अनुदान

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए राहत भरी खबर

उन्नतशील बीजों पर 50 प्रतिशत तक मिल रहा अनुदान

शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों को बेहतर उत्पादन और उन्नत खेती के लिए राजकीय बीज भंडार शहाबगंज पर धान की विभिन्न उन्नतशील प्रजातियों के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर 50 प्रतिशत तक अनुदान पर प्रमाणित बीज प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को कम लागत में अच्छी गुणवत्ता वाले बीज मिल सकेंगे और धान उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलेगी।राजकीय बीज भंडार के प्रभारी अजीत भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार किसानों को नई एवं उन्नत प्रजातियों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने बताया कि एमटीयू-7029 नाटी मंसूरी तथा बीपीटी-5204 जैसी धान की प्रजातियां 10 वर्ष से अधिक पुरानी श्रेणी में आती हैं, इसलिए इन बीजों पर किसानों को केवल 10 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं नई एवं उन्नतशील प्रजातियों में एचयूआर-917 मालवीय सुगंधा तथा शियाट्स-4 के बीजों पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ मिलेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण एवं बुकिंग करा लें। ताकि जरूरत के अनुसार बीज उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि उन्नत किस्मों के बीजों के प्रयोग से फसल की पैदावार बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है। इससे किसानों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा और खेती की लागत में भी कमी आएगी। अजीत भारती ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना मिट्टी परीक्षण के अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग खेत की उर्वरा शक्ति को प्रभावित करता है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वे अपनी मिट्टी की जांच अवश्य कराएं और मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनी रहती है तथा फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।