Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsRecognition Ceremony for Booth Level Officers in Sakaldiha
एसआईआर का कार्य पूरा करने पर बीएलओ हुईं सम्मानित

एसआईआर का कार्य पूरा करने पर बीएलओ हुईं सम्मानित

संक्षेप:

Chandauli News - सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने आठ

Nov 29, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने आठ बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके द्वारा शत प्रतिशत एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) फीडिंग कार्य समय पर पूरा करने के लिए दिया गया। एसडीएम और तहसीलदार ने इन बीएलओ को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य को समय पर पूर्ण कर इन अधिकारियों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने अन्य बीएलओ और कर्मचारियों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सकलडीहा विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची का सत्यापन करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस महत्वपूर्ण कार्य में तहसील और ब्लॉक के कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। कुल 10 बीएलओ ने सकलडीहा में एसआईआर फीडिंग का कार्य समय पर पूरा किया है। जिनमें से शुक्रवार को तहसील में उपस्थित आठ बीएलओ को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सरेसर गांव की पुष्पा देवी, माटीगांव की उर्मिला देवी, डिग्गी की पद्मावती, भोजापुर के जसवंत, जमुनीपुर की मंजू देवी, जामडीह के सुजीत, बरईपुर की कंचन देवी और बरंगा की मीना देवी शामिल हैं। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सभी सम्मानित बीएलओ को मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ पुष्प गुच्छ भी भेंट किया। इस अवसर पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल, आलोक पांडेय, राजेश पासवान उपस्थित रहे।