रंगरूट सिपाहियों को मिलेगी रेडीमेड आवास की सुविधा
Chandauli News - सकलडीहा जिले में नए रंगरूट सिपाहियों के लिए थाने में रेडिमेड आवास की सुविधा दी गई है। रविवार को कोतवाली में दो रेडिमेड आवास पहुंचने से रंगरूटों को रहने में सहूलियत मिलेगी। ये आवास पूरी तरह से सुसज्जित हैं और एक साथ एक दर्जन से अधिक रंगरूट रह सकते हैं।

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में रंगरूट सिपाहियों की ट्रेनिंग के बाद थाने में पोस्टिंग होनी है। इस दौरान थाने में पोस्टिंग से पूर्व रंगरूट सिपाहियों के रहने के लिये थाने में रेडिमेड आवास की सुविधा मुहैया कराया जायेगा। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक की ओर से हर थाने पर रेडिमेड आवास की सुविधा दी जा रही है। इस दौरान रविवार को सकलडीहा कोतवाली में दो रेडिमेड आवास पहुंचा है, जिससे रंगरूटों को रहने में काफी सहूलियत होगी। शासन की ओर से बीते माह हजारों की संख्या में पुलिस की भर्ती हुई है। रंगरूट सिपाहियों की प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद थाने में पोस्टिंग आगामी दिनों में होगी।
थानों में रंगरूट सिपाहियों के आने से पूर्व अधिकारियों की ओर से रहने की सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। इस क्रम में सकलडीहा कोतवाली में दो रेडिमेड आवास की सुविधा मिली है। जिसमें बिजली के पंखें, लाइट आदि की सुविधा है। यह पूरी तरह से आकर्षक एवं नये मॉडल का रूम तैयार किया गया है। जिसमें एक साथ एक दर्जन से अधिक रंगरूट रह सकते है। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि रंगरूट सिपाहियों के रहने के लिये रेडिमेड सुसज्जित आवास की सुविधा मुहैया कराई गई है। जिससे नये सिपाहियों को रहने में कोई असुविधा नहीं होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


