ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीधूमधाम से मनाई गई राणी सती जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाई गई राणी सती जन्मोत्सव

पीडीडीयू नगर। संवाददाता शहर के कैलाशपुरी स्थित प्रमुख उद्यमी विष्णुकांत अग्रवाल के आवास...

धूमधाम से मनाई गई राणी सती जन्मोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीTue, 30 Nov 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

पीडीडीयू नगर। संवाददाता

शहर के कैलाशपुरी स्थित प्रमुख उद्यमी विष्णुकांत अग्रवाल के आवास हरियाणा भवन में रविवार की देर रात तक राणीसती का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दादी की भव्य झांकी सजाई गई। वही सतना की प्रसिद्ध गायिका शिखा पांडेय ने अपनी भजन से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

गीत संगीत का देर रात तक लोगों ने लुफ्त उठाया। दादी का दरबार भजनों से गूंजता रहा, श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे। दादी की भव्य झांकी देखने के लिए लोग उत्सुक दिखे। दादी के विग्रह को स्नान कराया गया और महिलाओं ने संगीतमय मंगल पाठ किया। इस दौरान श्रद्धालु पूड़ी, हलवा और खीर का प्रसाद ग्रहण किये। इस क्रम में पंडित विश्वेसर प्रसाद ने आरती उतारी। इसमें संयोजक प्रमुख उद्यमी विष्णु कांत अग्रवाल, आत्माराम तुलसियान, अजय जालान, अंकित जालान,विक्रम चौधरी, विकास चौधरी, नंदलाल अग्रवाल, सुभाष तुलसियान, अजय जालान, अभिषेक कुमार, शंभू अग्रवाल, सपन अग्रवाल, बिट्टू, मीना अग्रवाल, पायल चौधरी, काजल, सुनील चौधरी, कमलेश तुलस्यान, सविता अग्रवाल, शीला पोद्दार, किरन सिंघानिया, लता बंसल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें