Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsRamesh Pathak Narrates Ramcharitmanas at Durga Mahayagna in Rouna Village
सती के आत्मदाह करने पर शिव हुए क्रोधित

सती के आत्मदाह करने पर शिव हुए क्रोधित

संक्षेप:

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सती के आत्मदाह करने पर शिव हुए क्रोधित सती के आत्मदाह करने पर शिव हुए क्रोधित सती के आत्मदाह करने पर शिव हुए क्रोधित सती के आ

Dec 10, 2025 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। क्षेत्र के रौना गांव स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित आदि शक्ति माता गौरी दुर्गा महायज्ञ के पहले दिन बुधवार को कथा वाचक रमेश पाठक ने रामचरितमानस कथा श्रवण कराया। इस दौरान सती के देह त्यागने का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने कहा कि कभी किसी के यहां बिना निमंत्रण के नहीं जाना चाहिए, चाहे वह कितने ही सगे संबंधी क्यों न हो। सती अपने पति भगवान भोलेनाथ की बात अनसुना कर पिता दक्ष के यज्ञ में शामिल होने पहुंच गई। जहां सती को अपने पिता से अपमानित होना पड़ा। पिता ने जब भगवान भोलेनाथ के खिलाफ अपशब्द बोला तो इससे आहत होकर सती ने आत्मदाह कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सती के आत्मदाह से क्रोधित होकर शिव के गणों ने यज्ञ में उपस्थित लोगों का संहार करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब भोलेनाथ को हुई तो अपनी जटा से एक लट तोड़कर पत्थर पर फेंक दिये। जिससे वीरभद्र प्रकट हुए और यज्ञ स्थल पर पहुंचकर दक्ष का सिर काटकर यज्ञ कुंड में आहुति दे दी। कथा वाचक ने कहा कथा में अरुचि के कारण सती त्याग कर दियाद। इसलिए कथा प्रचार ही ईश्वर को पाने का मूल्य मूल साधन है। कथा श्रवण करने से भगवान में आस्था बढ़ती है।