Chandauli News: डॉ. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक : रामकिशुन
Chandauli News: पीडीडीयू नगर के मानस नगर स्थित सपा कैंप कार्यालय में सोमवार को डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, जातिगत भेदभाव के विरोध, पिछड़ों के लिए 60 प्रतिशत आरक्षण की वकालत और सत्ता के विकेंद्रीकरण के विचारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को समतामूलक समाज के उनके संकल्प से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मानस नगर स्थित सपा कैंप कार्यालय में सोमवार को महान समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। आजादी की लड़ाई के दौरान भूमिगत रहकर रेडियो के माध्यम से आंदोलन को गति दी। उन्होंने जातिगत भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई तथा पिछड़ों के लिए 60 प्रतिशत आरक्षण की वकालत की। उनका चौखंभा राज्य का सिद्धांत सत्ता के विकेंद्रीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण विचार था। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया जाति तोड़ो आंदोलन के पक्षधर रहे।
उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके संघर्ष और समता मूलक समाज के संकल्प से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, प्रेमनाथ तिवारी, मुलायम सिंह डब्लू, विजय धुरिया, अशोक यादव, राजाराम भारती, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

