ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीराजकुमार अध्यक्ष व अजय बने महामंत्री

राजकुमार अध्यक्ष व अजय बने महामंत्री

सकलडीहा। हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को गहमागहमी के...

राजकुमार अध्यक्ष व अजय बने महामंत्री
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीSun, 17 Jan 2021 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

सकलडीहा। हिन्दुस्तान संवाद

सकलडीहा बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह 10 वोट और महामंत्री पद अजय रंजन ने 21 मत के अंतर से जीत हासिल की। वहीं अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह ने देर शाम मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की। साथी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मालाफूल व मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मुख्य चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह, उपचुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र, सहायक चुनाव अधिकारी बुद्धिराम व यशवंत सिंह यादव की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया शुरू किया गया। शाम चार बजे तक कुल 844 मत के सापेक्ष 540 मत पड़े। इसमें एक मतपत्र अवैध रहा। अध्यक्ष पद पर नितिन तिवारी को 264 मत और राजकुमार सिंह को 274 मत मिले। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर देते हुए राजकुमार सिंह 10 मत से विजयी हुए। वहीं महामंत्री पद पर कृष्ण मुरारी शंकर पाठक को 258 मत और अजय रंजन को 279 मत मिला। निकटतम प्रतिद्वंदी को 21 मत से हराकर अजय रंजन निर्वाचित हुए। शेष पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, पुस्तकालय मंत्री धीरेन्द्र पांडेय, सहायक सचिव प्रशासन अनुराग उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार सिंह, रमाकांत पांडेय, जयप्रकाश ओझा, यशवंत सिंह यादव, मनोज पांडेय, जगदीश सिंह, कुबेरनाथ सिंह ,जनार्दन मिश्र व बुद्धिराम निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर अशोक यादव, शिवकुमार सिंह, श्रीकांत सिंह शिवगोबिंद सिंह, विजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अभयनाथ मौर्या, दीना कुशवाहा, बब्बन सिंह, संजय श्रीवास्तव, शिवाजी लाल, जगदीश सिंह रमाशंकर खरवार, अनिल दूबे, शिवपूजन, श्यामजी प्रसाद, संतोष सिंह, आलोक पांडेय आदि अधिवक्ताओं ने मालाफूल पहनाकर बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें