पूर्वांचल राज्य बनने पर राजभर समाज का होगा मुख्यमंत्री: ओमप्रकाश
Mar 08, 2026 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - धीना, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल राज्य बनने के बाद राजभर समाज का ही कोई मुख्यमंत्री
धीना, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल राज्य बनने के बाद राजभर समाज का ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा। शिक्षित होने के बाद ही समाज का विकास होगा। संगठित होकर समाज को जोड़कर मुख्य धारा से जोड़े। उक्त बातें सैयदराजा विधानसभा के पिपरी गांव सभा में आयोजित भारतीय समाज पार्टी सुहेलदेव की जनसभा में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पंचायती राज ओमप्रकाश राजभर ने कहीं।
उन्होंने कहा समाज के लोग लोडर नहीं लीडर बने। लोडर एवं लीडर की परिभाषा को भी समझाया। लोडर क्या करेगा। वहीं लीडर को बताया की सीएम एवं पीएम से आंख में आंख मिलाकर अपने हक की बात करेगा। पंचायती राज्य विभाग में उन्होंने अपने कई महत्वपूर्ण कार्य जैसे गांव में उत्सव भवन, लाइब्रेरी बनाने सहित अन्ययोजनाओं को लागू करवाने की जिक्र किया।
वही गठित टीम सुहेलदेव सेना के गरीब बच्चों को शिक्षित करने एवं उन बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की बात रखी। जाति जनगणना की बात करते हुए कहा अब देश प्रदेश में जाति की गणना के हिसाब हिस्सा तय होगा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब सत्ता में रहे तो उन्हें किसी जाति या आरक्षण की याद नहीं थी जब सत्ता में नहीं है तो जाति और आरक्षण याद आ रहा है। दिल्ली में उनके सांसद एव कांग्रेस के लोग रोहिणी आयोग पर कभी चर्चा नहीं करते। विरासत में सत्ता दोबारा नहीं मिलेगी। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा युवा रणनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, युवाओं की सहभागिता से ही समाज को अपना हक मिलेगा। सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजभर, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद राजभर ने किया। सभा को संजीव सिंह, मनीषा सिंह, नित्यानंद पांडेय, बबलू राजभर, जगरोपण राजभर, राहुल राजभर, संजय, आलोक आदि ने संबोधित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


