Chandauli News: जर्जर मकान गिरने से युवक घायल, वाराणसी रेफर
Chandauli News: चकिया के तिलौरी गांव में बारिश के कारण एक जर्जर मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर 40 वर्षीय हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। मौके से गुजर रहे चकिया कोतवाल संजय सिंह ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने जर्जर मकानों का सर्वे और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

बारिश से जर्जर मकान गिरा, युवक घायल
Chandauli News:
चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के तिलौरी गांव में बारिश के कारण एक जर्जर पक्का मकान बीते गुरुवार की शाम अचानक भरभराकर गिर गया। इस दौरान मलबे में दबकर 40 वर्षीय हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबे में दबे युवक को बाहर निकाला। इसी दौरान संयोग से उसी मार्ग से गुजर रहे चकिया कोतवाल संजय सिंह की नजर घटनास्थल पर जुटी भीड़ पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता दिखाई और घायल हिमांशु को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया। चिकित्सालय में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोट होने के कारण हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। बारिश के कारण दीवारों में नमी आ गई थी, जिससे वह अचानक गिर गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे कराकर उचित कार्रवाई करने और घायल परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।


