ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीरेलवे की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

रेलवे की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

पीडीडीयू नगर। रेलवे की भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शीरेलवे की भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शीरेलवे की भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शीरेलवे की भर्ती...

रेलवे की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीTue, 20 Sep 2022 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पीडीडीयू नगर। आरआरबी ने सीईएन आरआरसी 01/2019 - लेवल 1 भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करने के लिए एक प्रतिष्ठित कंपनी को नियुक्त किया है। इसमें 1.1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हो रहे हैं। भारतीय रेल के 12 क्षेत्रीय रेलवे पर सीबीटी के तीन चरण पहले ही पूरे किए जा चुके हैं तथा 19 सितंबर को चौथा चरण शुरू हो गया है।

परीक्षा के दौरान अनियमितता रोकने के लिए उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रणाली उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवारों को केंद्र का आवंटन कंप्यूटर लॉजिक के माध्यम से रेंडम रूप से किया जाता है। उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट व पंजीकरण कराने के बाद कंप्यूटर लैब और सीटों का आवंटन भी रेंडम रूप से ही किया जाता है। प्रश्न पत्र अत्यधिक इ्क्रिरप्टेड रूप में होता है, और उम्मीदवार के अलावा कोई भी प्रश्न पत्र एक्सेस नहीं कर सकता। परीक्षा प्रारंभ होने पर उम्मीदवार के कंप्यूटर में दूसरा और अंतिम लॉगिन करने के बाद ही प्रश्न पत्र का अंतिम डिक्रिप्शन होता है। उम्मीदवारों को उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्र में प्रश्नों का क्रम एवं प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध चार विकल्प भी रेंडम रूप में होता है। परीक्षा केंद्र में प्रत्येक उम्मीदवार के पास यूनिक प्रश्न पत्र होता है, तथा किसी भी 02 उम्मीदवारों का प्रश्न पत्र में प्रश्नों एवं उनके विकल्पों का क्रम एक समान नहीं होता है। परीक्षा कंप्यूटर बेहतर सिस्टम होने के कारण पूरी तरह पारदर्शी है। परीक्षा का संचालन सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में होता होता है। जहां प्रत्येक परीक्षार्थी की रिकार्डिंग की जाती है। इसके अलावा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा संचालन एजेंसी के कर्मचारियों की गतिविधियों की निगरानी के लिए रेलवे प्रत्येक केंद्र पर अपने कर्मचारियों एवं रेल सुरक्षा बल को तैनात करता है। इसकी जानकारी ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें