
माघ मेला पर प्रयागराज रामबाग एवं झूसी में सात जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे प्रशासन प्रयागराज में माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों
पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे प्रशासन प्रयागराज में माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को लेकर सात जोड़ी ट्रेनों का 02 मिनट का अतिरिक्त अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर करेगा। इसमें अधिकांश ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर रवाना होगी। इससे दूर दराज के यात्रियों को स्नान ध्यान करने में सहूलियत होगी। जयनगर से 01 से 04, 12 से 24 एवं 29 से 31 जनवरी, 01 तथा 12 से 15 फरवरी खुलने वाली जयनगर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 से 04, 12 से 24 एवं 29 से 31 जनवरी, 01 तथा 12 से 15 फरवरी को खुलने वाली लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर होगा।
सीतामढ़ी से 01 से 05, 13 से 25, 30, 31 जनवरी, 01, 02 एवं 13 से 16 फरवरी को खुलने वाली सीतामढ़ी-आनन्द विहार लिच्छवी एक्सप्रेस और आनन्द विहार टर्मिनस से 01 से 05, 13 से 26, 30, 31 जनवरी, 01, एवं 12 से 15 फरवरी, 2026 को खुलने आनन्द विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर होगा। दानापुर से 04, 14, 18, 21, 25 जनवरी, 01 एवं 15 फरवरी, को खुलने वाली दानापुर-उधना एक्सप्रेस और उधना से 03, 13, 17, 20, 24 जनवरी एवं 14 फरवरी को खुलने वाली उधना-दानापुर एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर होगा। जयनगर से 01 से 04, 09, 12 से 24, 29 से 31 जनवरी, 01, 12 से 15 फरवरी, को खुलने वाली जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 से 04, 12 से 24, 29 से 31 जनवरी, 01, 12 से 15 फरवरी को खुलने वाली नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर होगा। दरभंगा से 02, 16, 23, 30 जनवरी तथा 13 फरवरी, 2026 को चलने वाली दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस और पुणे से 14 एवं 21 जनवरी को चलने वाली पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर होगा। रक्सौल से 03, 17, 24, 31 जनवरी तथा 01, 08, 22 फरवरी को चलने वाली रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 एवं 19 जनवरी को खुलने वाली लोकमान्य तिलक-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस और दरभंगा से 14 एवं 21 जनवरी को चलने वाली दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस के अलावा अहमदाबाद से 02, 16, 23 एवं 30 जनवरी एवं 13 फरवरी को चलने वाली अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग-झूसी स्टेशनों पर किया जायेगा। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




