ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीपूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अक्टूबर में

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अक्टूबर में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर चलते हुए उत्तर...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अक्टूबर में
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीFri, 10 Sep 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर चलते हुए उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरन्तर कार्य करते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने का है। इसके लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री गुरुवार को सोशल मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी को कानून का पालन करना होगा। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। आज प्रदेश के नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लगभग पूरा हो चुका है और अगले माह किसी समय इसका लोकार्पण सम्भावित है। इसी प्रकार बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। इसका लोकार्पण भी दिसम्बर, 2021 तक सम्भावित है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। प्रदेश के चार महानगरों में मेट्रो रेल सेवाएं संचालित की जा रही हैं। नवम्बर, 2021 तक कानपुर और आगरा मेट्रो रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। मेरठ और दिल्ली के बीच आर0आर0टी0एस0 का विकास किया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें