ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीपूंजीपतियों के हाथों कठपुतली भाजपा सरकार : लल्लू

पूंजीपतियों के हाथों कठपुतली भाजपा सरकार : लल्लू

नियामताबाद। हिन्दुस्तान संवाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' ने कहा कि...

नियामताबाद। हिन्दुस्तान संवाद 
 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' ने कहा कि...
1/ 2नियामताबाद। हिन्दुस्तान संवाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' ने कहा कि...
नियामताबाद। हिन्दुस्तान संवाद 
 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' ने कहा कि...
2/ 2नियामताबाद। हिन्दुस्तान संवाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' ने कहा कि...
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीSat, 16 Jan 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नियामताबाद। हिन्दुस्तान संवाद

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' ने कहा कि भाजपा सरकार विदेशियों व पूजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है। इसे अब देश के गरीब, किसान, नौजवान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस पार्टी जन सामान्य की पार्टी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत नियामताबाद गांव के पोखरे के समीप आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि देश के किसान धरने पर बैठे हुए हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। सरकार को सिर्फ पूंजीपतियों व बड़े घरानों की चिंता है। उसे आम आदमी से कोई लगाव नहीं रह गया है। कहा कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर संगठन का गठन होगा। कहा कि जब से देश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, तब से देश में बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं आदि बढ़ी है। बहुत दिनों तक कांग्रेस का वनवास हो चुका। इसका खामियाजा भी देश की जनता भुगत रही है। अब जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रही है। कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संगठन का कार्य करें। इस मौके पर प्रदेश सचिव वेदप्रकाश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, रामजी गुप्ता, सरिता पटेल, प्रमोद पांडेय, डॉ. सुल्तान खान, सतीश बिंद, जिला सचिव राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें