Chandauli News: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: चहनियां विकासखंड के रमदत्तपुर गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों ने अधिकारियों पर अनियमितता का आरोप लगाया और पारदर्शिता की मांग की। आरोप है कि प्रभावशाली लोगों को विशेष लाभ दिया जा रहा है, जिससे गरीब किसानों की स्थिति प्रभावित हो रही है।

Chandauli News: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकासखंड के विभिन्न गांव में इस समय चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को रमदत्तपुर गांव के ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया और इसके विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और चकबंदी में पारदर्शिता लाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों को चकबंदी प्रक्रिया में विशेष लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिससे छोटे और कमजोर किसनों के हित प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धारा 52 के तहत की जा रही चकबंदी प्रक्रिया से ग्रामीण और किसान संतुष्ट नहीं हैं।

हम लोगों के घर के सामने के खेत और रोड पर स्थित हमारी थोड़ी-थोड़ी जो जमीन हैं,उनको गांव के प्रभावशाली लोगों को आवंटित किया जा रहा है। जिससे गांव के गरीब किसानों में भारी नाराजगी है। इस मामले को लेकर ग्रामीण तहसील और जनपद के अधिकारियों सहित चकबंदी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं और अपनी समस्या से ऊपर के अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। लेकिन वहां से सिर्फ इधर उधर का जवाब देकर लोगों को वापस भेज दिया जा रहा है। हमारे घर के सामने थोड़ी सी हमारी जमीन थी, लेकिन इसको किसी और को आवंटन कर दिया गया। जयप्रकाश मौर्य का कहना कि हमारे रोड किनारे स्थित थोड़ी सी जमीन थी, जिसका आवंटन गांव के प्रभावशाली लोगों को कर दिया गया है। गांव की इंद्रावती देवी का कहना है कि सड़क किनारे हमारी डेढ़ बिस्सा जमीन थी। हमारे पति गरीब और विकलांग व्यक्ति हैं। हमको रोड से डेढ़ किलोमीटर दूर सिवान में जमीन दे दी गई। लेखपाल कानूनगो और चकबंदी के अधिकारी हमारी बातों को नहीं सुन रहे हैं। हम लोगों को हमारा मूल खेत से दूर चक आवंटित कर रहे हैं। शशिकांत मौर्य ने बताया कि हमारी रोड की कीमती जमीनों को किसी और को आवंटन कर हमको रोड से दूर ईंट भट्ठे के पास गड्ढे की जमीन आवंटित कर दी गई है। यदि इस समस्या का हल नही हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।