मुगलसराय में दुकानें तोड़े जाने को लेकर सपाजनों ने जताया विरोध

May 07, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय बाजार में सड़क चौड़ीकरण के दौरान दुकानों को हुए नुकसान के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित व्यापारियों को उचित मुआवजा और नई दुकानों का आवंटन करने की मांग की।

मुगलसराय में दुकानें तोड़े जाने को लेकर सपाजनों ने जताया विरोध

चंदौली। संवाददाता। मुगलसराय बाजार में रोड चौड़ीकरण के दौरान व्यापारियों की दुकानों को क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रकट किया। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित व्यापारियों को उचित मुआवजा और प्राथमिकता के आधार पर निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में दुकानें आवंटित किए जाने की मांग किया। इस अवसर पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि आज मुगलसराय के व्यापारी सड़क चौड़ीकरण के नाम पर अपनी रोजी-रोटी खोने को विवश हैं। लेकिन सरकार की तरफ से न तो समुचित पुनर्वास की व्यवस्था है और न ही स्पष्ट मुआवजा नीति है।

यह पूरी तरह से प्रशासनिक असंवेदनशीलता को दर्शाता है। कहा कि व्यापारियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को तत्काल पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से व्यापारियों और आमजन के साथ खड़ी रही है। उनके हक के लिए हमेशा संघर्ष जारी रहेगा। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में मंच से मुगलसराय में एलिवेटेड पुल की बड़ी घोषणा की गई थी। लेकिन आज तक उसपर कोई ठोस कार्य जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, नफीस अहमद, तस्लीम अंसारी, सुदामा यादव, मुसाफिर चौहान, चंद्रभानु यादव, छोटू तिवारी, संतोष यादव, सिद्धांत जायसवाल, औसाफ अहमद, महेंद्र माही, संतोष जायसवाल, दिलीप पासवान, निरंजन कन्नौजिया, यादवेश, संजय, अजय मौर्या, संजय सोनकर,राकेश, साजन पटेल, नारद पासवान मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।