भाजपा सरकार नाम बदलने के बहाने मनरेगा को कर रही समाप्त
Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। भाजपा सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना
चंदौली, संवाददाता। भाजपा सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर उसको समाप्त किए जाने के विरूद्ध शनिवार को शहाबगंज ब्लॉक इकाई की ओर से एकौना ग्राम में चौपाल लगाकर विरोध किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की देश के मजदूरों, गरीबों के कल्याण के लिए बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजना है। इसको भाजपा सरकार नाम बदलने के बहाने समाप्त कर रही है। इससे भाजपा सरकार का गरीब, मजदूर विरोधी चेहरा उजागर होता है। मनरेगा जो केंद्र सरकार से संचालित योजना थी। अब नई योजना के तहत उसमें 40 प्रतिशत धन राज्यों को देना होगा।
अब कई राज्य पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वहां कर्ज से बचने के लिए या आर्थिक बोझ के चलते मनरेगा के बजट में कटौती स्वाभाविक है। इससे स्वतः ही यह योजना खटाई में चली जायेगी। कहा कि भाजपा सरकार का कल्याणकारी योजना से महात्मा गांधी के नाम एवं मूल्यों को मिटाने की सोची समझी राजनीतिक प्रयास है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नियाज अहमद, प्रधान बदरूद्वजा अंसारी, राजेंद्र गौतम, राममूरत गुप्ता, प्रताप पाण्डेय, शिवेंद्र मिश्रा, श्रीकांत पाठक, प्रेमचंद्र गुप्ता, कमलेश, पंकज तिवारी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




