विभिन्न मांगों के समर्थन में निकाला प्रतिवाद मार्च

Feb 28, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली में आरवाईए भीम आर्मी और अखिल भारतीय किसान महासभा ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन लागू करने और जेएनयू के छात्रों पर मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला। धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने यूजीसी रेगुलेशन पर रोक को निरस्त करने और रोहित एक्ट लागू करने की मांग की।

विभिन्न मांगों के समर्थन में निकाला प्रतिवाद मार्च

चंदौली। यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को लागू करने और जेएनयू के छात्रों पर किया गया मोकदमा वापस लिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को आरवाईए भीम आर्मी एवं अखिल भारतीय किसान महासभा ने संयुक्त रूप से प्रतिवाद मार्च निकाला। साथ ही धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद समेत अन्य वक्ताओं ने मांग किया कि यूजीसी रेगुलेशन पर रोक को निरस्त किया जाए। रोहित एक्ट लागू किया जाए। इस मौके पर भीम आर्मी के जिला महासचिव मनोज गांधी, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा, विकास कुमार, अजय भारती, गौरव, संजीव यादव, अंबिका सुमन, विजय, अच्छेलाल, शाहिद सहित अन्य मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।