Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsProtest Against Land Grabbers and Protection of Indigenous Rights in Naugadh
गरीबों की जमीन पर बुलडोजर चलाने पर होगा आंदोलन

गरीबों की जमीन पर बुलडोजर चलाने पर होगा आंदोलन

संक्षेप:

Chandauli News - नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वन भू-माफियाओं को संरक्षण देने और आदिवासियों, दलितों व गरीब वनवासियों

Jan 09, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वन भू-माफियाओं को संरक्षण देने और आदिवासियों, दलितों व गरीब वनवासियों को उनकी पुश्तैनी जमीन से बेदखल किए जाने के विरोध में भाकपा (माले) के नेतृत्व में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन जयमोहनी वन रेंज कार्यालय के सामने किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नौगढ़ बाजार के समीप स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से जयमोहनी वन रेंज कार्यालय तक लाठी मार्च निकालकर सभा का आयोजन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीएफओ जवाब दो, आदिवासियों की जमीन पर गड्ढे खोदना बंद करो, वन विभाग होश में आओ आदि ना लगाया। वन अधिकार कानून के तहत दावा दाखिल करने वाले सभी पात्र लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के साथ ही पीढ़ियों से जंगल में बसे आदिवासी, बनवासी और अन्य परंपरागत वन निवासियों को जमीन व मकान से बेदखल करने पर रोक लगाए जाने की मांग किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य एवं जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि नौगढ़ तहसील में वन संपदाओं पर बड़े भू-माफिया लगातार कब्जा बढ़ा रहे हैं। जिसे देखकर भी प्रशासन मूकदर्शक बना है। आरोप लगाया कि जो भी राजनीतिक कार्यकर्ता इन अवैध कब्जों के खिलाफ आवाज उठाता है। उसे फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की साजिश रची जाती है। चेतावनी दिया कि गरीबों की जमीन पर बुलडोजर चला तो भाकपा(माले) मुंहतोड़ जवाब देगी। सभा को रामकृत कोल विजई राम, मुन्नी गोंड, सुरेश कोल, पतालु गोंड, रामेश्वर प्रसाद, पांचू राम दिनेश कोल सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।