ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीगेल कम्पनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

गेल कम्पनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

गेल कम्पनी के खिलाफ किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को किसानों ने 54 वें दिन अधिकारियों की उदासीनता को लेकर तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि मांगें पूरा होने तक...

गेल कम्पनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी
सकलडीहा। हिन्दुस्तान संवाद Sat, 30 Jun 2018 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गेल कम्पनी के खिलाफ किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को किसानों ने 54 वें दिन अधिकारियों की उदासीनता को लेकर तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि मांगें पूरा होने तक  किसानों का आन्दोलन जारी रहेगा। अंत में  रविवार से नोनार नागनपुर में हो रहे कार्य रोको आन्दोलन करने की घोषणा की। 

अखिल भारतीय किसान महासभा के किसानों ने आरोप लगाया कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली केन्द्र और प्रदेश की सरकार किसान विरोधी हो गयी है। 54 दिनों से गेल कम्पनी के खिलाफ किसानों का मांगों के समर्थन में धरना जारी है। लेकिन एक भी जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर किसानों की समस्या सुनने को तैयार नही है। आक्रोशित किसानों ने रविवार से नागनपुर में हो रहे जबरिया भूमि अधिग्रहण कार्य रोकने का घोषणा किया। अंत में केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किस्मत यादव, श्रवण कुशवाहा, उमाशंकर, रमेश राय, राजेश मौर्य, अनिल यादव, मनोज मौर्य,  हरिशंकर विश्वकर्मा, गुड्डु यादव, सुनील, प्रेमनारायण, चंद्रिका आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें