ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीपूर्व सीएम अखिलेश यादव के आगमन की तैयारी शुरू

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आगमन की तैयारी शुरू

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के घर कैलावर में आगामी 17 अप्रैल को शादी समारोह है। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत सपा के कई दिग्गज नेताओं व पूर्व मंत्री के सम्मिलित होने की...

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आगमन की तैयारी शुरू
सकलडीहा। हिन्दुस्तान संवाद Mon, 09 Apr 2018 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के घर कैलावर में आगामी 17 अप्रैल को शादी समारोह है। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत सपा के कई दिग्गज नेताओं व पूर्व मंत्री के सम्मिलित होने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गई है। 

सपा विधायक प्रभुनारायण के बडे़ भाई व छोटे भाई के दो पुत्रों की आगामी 17 अप्रैल को कैलावर गांव में शादी होगी। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिरकत करेंगे। साथ ही कई दिग्गज सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भी होंगे। शादी समारोह को लेकर अलग अलग विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वीआईपी व्यवस्था भी की जा रही है। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बताया कि भतीजे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आने का आश्वासन दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें