Chandauli News: पीएम के जन्म दिवस पर मंदिरों, प्रमुख स्थलों और हर घर में होगा दीपोत्सव
Chandauli News: चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर पीएम के जन्म दिवस पर मंदिरों, प्रमुख स्थलों और हर घर में होगा दीपोत्सवपीएम के ज

Chandauli News: चंदौली। संवाददाता प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड मंगलवार को मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित सेवा संकल्प अभियान को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह एवं पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।इस
अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी मंदिरों, प्रमुख स्थलों, मार्गों और हर घर में दीपोत्सव का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चिन्हित ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्डों में दिन के समय रक्तदान शिविर और दिव्यांग कल्याण से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले सभी परिवारों के साथ जनपदवासियों की ओर से शाम 7 बजे अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। इसके अतिरिक्त नदी घाटों, प्रमुख मंदिरों, पार्कों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और चिकित्सालयों में भी विशेष दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम होंगे। इस वृहद आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना है। साथ ही विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इस अभियान को पूरी भव्यता के साथ सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। इस मौके पर डीएम चंद्रमोहन गर्ग, सीडीओ आर जगत साईं, एएसपी अनन्त चंद्रशेखर, डीसी नरेगा रवींद्र चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी पारितोष मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार सहित सभी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

