इलिया में तीन दिन से बिजली गुल, गर्मी से लोग परेशान

May 07, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चकिया सब डिवीजन के इलिया उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति सोमवार से ठप है। मंगरौर जंगल से गुजरते तार पर पेड़ गिरने से सप्लाई बंद हुई। तीन दिन बीतने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

इलिया में तीन दिन से बिजली गुल, गर्मी से लोग परेशान

इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया सब डिवीजन से इलिया उपकेंद्र को आने वाली बिजली आपूर्ति सोमवार की दोपहर से ठप है। मंगरौर जंगल से गुजर रहे तार और खंभे पर पेड़ की डाली गिरने से सप्लाई बंद है। तीसरे दिन बुधवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बिजली उपकरण शोपीस बने हैं और पानी का भी संकट गहराने लगा है। बिजली विभाग का दावा है कि बुधवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के बीच लगातार 48 घंटे बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेयजल संकट गहरा गया, वहीं छोटे व्यापारियों और किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा। आटा चक्की, निजी पंपिंग मशीन, कोल्हू नहीं चल पा रहे है। घरों में इनवर्टर जवाब दे गए हैं और लोगों को रातें जागकर काटनी पड़ रही हैं। जिससे बिजली विभाग के प्रति क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है।

ग्रामीणों की समस्या

ग्रामीण सूर्य नारायण चौबे, मालिक चौबे, श्यामनारायण, सुरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, मुन्ना गुप्ता, सोहन सेठ, विजय विश्वकर्मा समेत अन्य लोगों ने बताया कि यह समस्या आए दिन होती है, लेकिन विभाग केवल अस्थायी मरम्मत कर जिम्मेदारी पूरी कर लेता है। स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

बिजली विभाग का जवाब

इस संबंध में अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि जंगल के बीच से गुजर रही लाइन पर पेड़ गिरने की समस्या लगातार बनी रहती है। जब तक हाईटेंशन लाइन को सड़क किनारे शिफ्ट नहीं किया जाएगा, तब तक स्थायी समाधान संभव नहीं है। फिलहाल टीम आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य में जुटी है और जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिजली आपूर्ति कब से ठप है?
बिजली आपूर्ति सोमवार की दोपहर से ठप है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।