तकनीकी खराबी आने पांच घंटा बिजली आपूर्ति रही ठप
Chandauli News - तकनीकी खराबी आने पांच घंटा बिजली आपूर्ति रही ठप तकनीकी खराबी आने पांच घंटा बिजली आपूर्ति रही ठप तकनीकी खराबी आने पांच घंटा बिजली आपूर्ति रही ठप तकनीकी

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर से आने वाली तहसील मुख्यालय फीडर पर रविवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहा। दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर कस्बावासियों को समस्या से निजात मिली। बिजली आपूर्ति बंद होने से पेयजल सहित अन्य समस्या से कस्बावासी परेशान रहे। सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र पर दो सब स्टेशन संचालित होते है। ग्रामीण सब स्टेशन पर चंदौली से विद्युत आपूर्ति होती है। तहसील उपकेन्द्र को धानापुर से विद्युत आपूर्ति होती है। बीते एक सप्ताह से तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रहता है। रविवार की सुबह 7 बजे अचानक विद्युत आपूर्ति बंद होने से कस्बा में पेयजल की समस्या का संकट खड़ा हो गया। यही नहीं घरों में पानी का अभाव होने पर नित्य क्रिया को लेकर लोग परेशान रहे। वही पानी की समस्या को लेकर लोग परेशान रहे। अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि धानापुर से आने वाली सप्लाई में फाल्ट होने पर आपूर्ति दोपहर तक बंद रहा। ठीक होने पर शुरू करा दी गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।