पिता की टार्चर के कारण हुई मौत, इसके जद में विधायक का है हाथ

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में चंदासी पुलिस चौकी के निर्माण के दौरान एक गोदाम संचालक ने विरोध प्रदर्शन किया। उसने आरोप लगाया कि नगर विधायक के उत्पीड़न के कारण उसके पिता की मृत्यु हुई थी और अब पुलिस चौकी उसके गोदाम के निकट बन रही है। वायरल वीडियो के बाद मामला गरमाया है, जबकि विधायक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

पिता की टार्चर के कारण हुई मौत, इसके जद में विधायक का है हाथ

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली से संबद्ध चंदासी पुलिस चौकी भवन निर्माण के लिए दामोदादास पोखरा पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस को गुरुवार की दोपहर आक्रोश का शिकार होना पड़ा। प्रस्तावित पुलिस चौकी जमीन के पीछे स्थित गोदाम संचालक ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि नगर विधायक के उत्पीड़न से पिता की मौत हो चुकी है। साजिश के तहत पुलिस चौकी उसके बाइक गोदाम से सटकर बनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता।नगर के नई बस्ती गुरुद्वारा के सामने हीरो एजेंसी का शो रूम है। जिसके संचालक स्व. अवतार सिंह की बीते माह बीमारी से निधन हो गया था।

वह दामोदारदास पोखरा के समीप जमीन खरीदकर गोदाम बनाए थे। जहां बाइक रखी जाती है। वही काफी दिनों से चंदासी पुलिस चौकी भवन निर्माण के लिए जिला और पुलिस प्रशासन प्रयासरत है। पिछले दिनों चंदासी वार्ड जाने वाले मार्ग पर पुलिस चौकी निर्माण का निर्णय लिया गया था, लेकिन वार्डवासियों के विरोध के कारण ठंडे बस्तें में चला गया। इसके बाद अब दामोदरदास पोखरा के समीप पीडबल्यूडी विभाग के जमीन पुलिस चौकी बनाए जाने का प्रस्ताव बनाया गया है। जहां सटा स्व अवतार सिंह के बाइक का गोदाम है। इस दौरान गुरुवार की दोपहर प्रस्तावित पुलिस चौकी वाले जमीन पर राजस्व, पीडबल्यूडी विभाग के साथ ही कोतवाली पुलिस पहुंची। इसकी जानकारी होने पर स्व.अवतार सिंह के पुत्र अवतार नरेद्र पाल सिंह ने इसका विरोध किया और कुछ दूरी पर हटकर चौकी बनाए जाने की बात कहीं। वही चार से पांच फीट जमीन देने की बात कहीं। लेकिन विभागीय अधिकारी मानने को तैयार नहीं हुए। इससे आक्रोशित होकर अवतार नरेन्द्रपाल सिंह ने नगर विधायक पर पिता के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि विधायक के उत्पीड़न से उसके पिता की मौत हो गई थी। अब हमे मरवाने की साजिश की जा रही है। इसका वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। नगर विधायक रमेश जासवाल ने कहा चुनाव आने वाला है, इससे उकसाया जा रहा और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि स्व. अवतार सिंह से मेरे बेहतर और घरेलू संबंध थे। पुलिस चौकी निर्माण के बाबत उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आरोप बेबुनियाद और निराधार है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।