पिकअप से पशु सहित तस्कर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने भगवानपुर रेलवे फाटक के पास एक पिकअप वाहन में लदे आठ मवेशियों को बरामद किया है। ये मवेशी बिहार की तरफ वध के लिए भेजे जा रहे थे। पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि चालक फरार हो गया। आगे की कार्रवाई जारी है।

पिकअप से पशु सहित तस्कर गिरफ्तार

सैयदराजा। सैयदराजा थाना क्षेत्र के भगवानपुर रेलवे फाटक के पास पुलिस ने सोमवार की भोर एक पिकअप वाहन में लदे आठ मवेशी बरामद किया है। इन मवेशियों को वध के लिए बिहार की तरफ भेजा जा रहा था। पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा बिहार की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच जब उक्त पिकअप को रुकने का इशारा किया गया तो चालक वाहन को पहले ही रोक दिया। जब तक पुलिस वाहन के पास पहुंचती, चालक फरार हो गया। वहीं एक तस्कर बिहार के नुआंव निवासी रामानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।