Chandauli News: चालक पर जानलेवा हमला में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चालक पर जानलेवा हमला में मुकदमा दर्ज चालक पर जानलेवा हमला में मुकदमा दर्ज चालक पर जानलेवा हमला में मुकदमा दर्ज चालक पर जानले

Chandauli News: चालक पर जानलेवा हमला में मुकदमा दर्ज

Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को वाहन चालक के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। तहरीर के अनुसार सलया गांव निवासी शंकर राम पुत्र रामप्रसाद टैक्सी चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह शनिवार को मनकपड़ा गांव निवासी लालबहादुर के यहां वाहन लेकर पहुंचे थे। वाहन खड़ा करने के दौरान मनकपड़ा गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे, भाला, गड़ासा तथा अन्य हथियारों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

मारपीट के दौरान वाहन का हैंडल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित ने घटना में जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।