Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsPolice Recover Explosives and Firearms in Kinnar House Blast Case in Chandauli
बलुआ के सराय गांव से जिलेटिन रॉड और पिस्टल बरामद

बलुआ के सराय गांव से जिलेटिन रॉड और पिस्टल बरामद

संक्षेप:

Chandauli News - चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में बीते साल दिसंबर में किन्नर

Jan 31, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में बीते साल दिसंबर में किन्नर के घर को विस्फोटक से उड़ाने के मामले में बलुआ पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शुक्रवार को विस्फोटक जिलेटिन रॉड, असलहा, कारतूस बरामद किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सराय गांव के पास गंगा पुल के नीचे से सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 21 दिसंबर की रात बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में खुशबू किन्नर के घर के पीछे विस्फोट करा दिया गया था। जिससे मकान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

इसमें तीन किन्नरों को हल्की चोंटे भी आई थी। इस मामले में सराय गांव निवासी घटना के आरोपी विकास सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गंगा नदी के किनारे से चार जिलेटिन राड (विस्फोटक पदार्थ), एडी कनेक्टर, डीएफ तार, एक पिस्टल, तीन कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा पारित आदेश पुलिस अभिरक्षा रिमांड के क्रम में आरोपी विकास को पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड पर लाकर पूछताछ की जा रही थी। उसकी निशानदेही पर विस्फोटक और असलहे बरामद किए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;