एसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखा

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

पीडीडीयू नगर सहित कई जगहों पर बकरीद पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाएसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखाएसपी ने पैदल गश्त कर सुरक

एसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखा

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुगलसराय, काली महाल, कसाब महाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जवानों के साथ पैदल गश्त किया। ताकि आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सकें। पैदल गश्त के दौरान एसपी आमजन, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इसके अलावा एसपी पड़ाव चौराहे सहित आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर,अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुगलसराय विजय प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।