छह महीने में हुई चोरी और छिनैती की घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - मुगलसराय के जलीलपुर क्षेत्र में पिछले छह महीनों में हुई लूट, नकबजनी और छिनैती के कई मामलों का पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया गया है। इससे स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष और दहशत का माहौल है। व्यापार मंडल ने धरना प्रदर्शन कर मामले के खुलासे की मांग की है।

छह महीने में हुई चोरी और छिनैती की घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा

पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र में पिछले छह महीने में हुई लूट, नकबजनी,छिनैती और उचक्कागिरी के कई मामलों का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। जिससे स्थानीय व्यापारियों, क्षेत्रीय ग्रामीणों और आमजनमानस में रोष उत्पन्न है। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी, छिनैती और उचक्कागिरी से ग्रामीणों और व्यापारियों के अंदर दहशत का माहौल है। कुछ महीने पूर्व पड़ाव चौराहे के पास हुई उचक्कागिरी और बहादुरपुर में ज्वेलरी की दुकान में हुई नकबजनी के खुलासे की मांग को लेकर पड़ाव व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए तत्कालीन सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा को हस्ताक्षर युक्त पत्रक भी सौंपा था।

चंदौली जिला प्रशासन में क्राइम ब्रांच, एसओजी, एलआईयू ने अभी तक किसी मामले का खुलासा नहीं कर पाने को लेकर पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है।बीते चार नवंबर 2025 को मढ़िया गांव से राकेश त्रिपाठी के घर से लगभग 7 लाख का गहना और 1 लाख 40 हजार नगदी चोरी हुआ था। 28 नवंबर 2025 को भोजपुर गांव में राजन साहब गैस वाले के घर में₹40000 नगदी व दो एंड्राइड मोबाइल और एक दिसंबर 2025 शांति वाटिका के सामने बहादुरपुर गांव निवासिनी कमरजहां के घर से 25000 नगद और लाखों रुपये के जेवरात चोरी का भी पता नहीं चल पाया। इसी तरह तीन दिसंबर 2025 को जलीलपुर बगीचा वाले मार्ग से बोरा कारोबारी प्रवीण गुप्ता के कार से 3 लाख की उचक्कगिरी का मामला ठंडे बस्ते में है। 8 दिसंबर 2025 को बहादुरपुर से अमन सेठ के ज्वेलरी के दुकान से सेंध लगाकर लगभग 50 लाख की ज्वेलरी की नकबजनी हो गई थी। इस मामले में भी अभी तक पुलिस का हाथ खाली है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।