शराब पीकर उत्पात करने वालों पर हुई कार्रवाई

Feb 11, 2026 12:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में जिला पुलिस ने नशेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया। खुले में शराब पीने, जुआ खेलने और अराजकता फैलाने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसपी आदित्य लांघे के निर्देश पर पुलिस ने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर कार्रवाई की। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

शराब पीकर उत्पात करने वालों पर हुई कार्रवाई

पीडीडीयू नगर, संवाददाता जिला पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर नशेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान जिले के सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों व अवैध अतिक्रमण करने वाले कुल 10 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी है। एसपी आदित्य लांघे के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ऐसे जगहों पर अभियान चला रही है। इसके साथ ही लोगों को शराब पीकर उत्पात न मचाने, वाहन न चलाने की नसीहत दी जा रही है। एसपी ने बताया कि यह कारवाई आगे भी चलती रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।