जुए के संचालक पूर्व प्रधान देवता पर 50 हजार का इनाम घोषित

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नाथूपुर बखरा गांव सिवान में बीते 23 मार्च को आईजी जोन के निर्देश पर हुई थी छापेमारी जुए के संचालक पूर्व प्रधान देवता पर 50

जुए के संचालक पूर्व प्रधान देवता पर 50 हजार का इनाम घोषित

पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बखरा नाथूपुर के सिवान में बीते 23 मार्च को आईजी जोन के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान दर्जनों, बाइक, नकदी, कारतूस आदि बरामद हुआ था। पुलिस ने जुआ के सरगना सुनील उर्फ देवता यादव, श्रीप्रकाश और राहुल पटेल सहित 21 लोगों को नमजद एवं 45 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने फरार सुनील उर्फ देवता यादव सहित श्रीप्रकाश और राहुल पटेल पर 25-25 हजार इनाम घोषित किया था, लेकिन अब मुख्य सरगना सुनील उर्फ देवता यादव पर पुलिस ने 50 हजार इनाम घोषित कर दिया है।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नाथूपुर बखरा गांव में बीते 23 मार्च की दोपहर आईजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर मुगलसराय, अलीनगर पुलिस और एसओजी टीम ने जुए के फड़ पर छापेमारी की थी। इस दौरान मौके से 14 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही 52 मोटरसाइकिल, 208 ताश के पत्ते, 12 मोबाइल, 32 बोर की 4 खोखा और एक कारतूस सहित 1 लाख 17 हजार 220 रुपया नगद बरामद हुआ था। लेकिन छापेमारी के दौरान मुख्य सरगना पूर्व ग्राम प्रधान सुनील उर्फ देवता यादव, श्रीप्रकाश और राहुल पटेल फरार हो गए। पुलिस 21 नामजद सहित 45 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। वही चार दिन बाद फरार मुख्य सरगना पूर्व ग्राम प्रधान सुनील उर्फ देवता यादव, श्रीप्रकाश और राहुल पटेल पर 25- 25 हजार इनाम घोषित कर दिया गया था, लेकिन अब मुख्य सरगना पूर्व प्रधान देवता यादव पर बुधवार को 50 हजार इनाम घोषित कर दिया गया। सीओ शहर अरूण कुमार सिंह ने बताया कि जुआ के मुख्य सरगना सुनील उर्फ देवता यादव पर 50 हजार इनाम घोषित कर दिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।