चहनियां व्यापारियों ने एसपी को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

चहनियां में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने व्यापारियों के साथ सुरक्षा पर चर्चा की और थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों को समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय थाना की मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापार मंडल ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अन्य अधिकारियों और व्यापारियों की उपस्थिति भी रही।

चहनियां व्यापारियों ने एसपी को किया सम्मानित

चहनियां। बलुआ थाना परिसर में मंगलवार की शाम को स्थानीय व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने सुरक्षा को लेकर संवाद किया। वही थाने का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ने थाने में निरीक्षण के दौरान थाने के शिकायत रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क,शास्त्रागार आदि का निरीक्षण किया। व्यापारियों संग बैठक में व्यापारियों बंधुओं को किसी भी की समस्या होने पर तत्काल स्थानीय थाना की मदद से निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापार मंडल चहनिया की तरफ से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इस मौके पर एएसपी अनन्त चंद्रशेखर, सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, चहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप यादव ,समाजसेवी अजय सिंह,गोपाल गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, शिवलाल जायसवाल, जयप्रकाश यादव, निकेश सिंह, ध्रुव मिश्रा मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।