महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाला गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

धानापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप है। यह युवक नरौली तिराहे पर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियाँ कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और कार्रवाई में उपनिरीक्षक चंद्रेश्वर सिंह तथा महिला कांस्टेबल शामिल थे।

महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाला गिरफ्तार

धानापुर। धानापुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने और आपत्ति जनक इशारे करने का आरोपित है। उपनिरीक्षक चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को सूचना मिली कि नरौली तिराहे पर स्थित इंडियन बैंक के सामने एक युवक महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है और अभद्र इशारे कर रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चन्द्रेश्वर सिंह, महिला कांस्टेबल मंजू, इंदु पाल शामिल रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।