Chandauli News: वाहन से स्टंट करने वालों को पुलिस ने कराया उठक बैठक

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: फोटो 28: अलीनगर थाना परिसर में वाहन से स्टंट करने वाले उठक बैठक करते। वाहन से स्टंट करने वालों को पुलिस ने कराया उठक बैठकवाहन से स्टंट करने वालों को प

Chandauli News: वाहन से स्टंट करने वालों को पुलिस ने कराया उठक बैठक

Chandauli News: नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने चार पहिया वाहन से स्टंट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि बीते दिनों पांच युवक चार पहिया वाहन से स्टंट करते हुए उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसे लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को वाहन सहित गिरफ्तार किया।साथ ही थाने लाकर उठक बैठक कराया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। गिरफ्तार आरोपियों में नियामताबाद निवासी शुभम सोनकर, समीर सोनकर, राजू सोनकर, राहुल सोनकर और शहाबगंज थाना क्षेत्र के पखनपुरा निवासी सुहैल खान शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।