तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
Mar 01, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर में रविवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को 315 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अजीत विश्वकर्मा उर्फ गोलू समूदपुर गांव का निवासी है। उसने बताया कि वह तमंचा डराने के लिए रखता था। मामले में जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर में रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक यज्ञ नारायण यादव ने बताया कि बाइक सवार युवक के पास से 315 बोर की तंमचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी समूदपुर गांव निवासी अजीत विश्वकर्मा उर्फ गोलू है। आरोपी तमंचे को डराने धमकाने के लिए रखता था। इसके खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



