स्कॉर्पियो सवार शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा
सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तेजोपुर तड़िया शीतला माता मंदिर के समीप बीते

सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तेजोपुर तड़िया शीतला माता मंदिर के समीप बीते सोमवार की रात पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे स्कॉर्पियो सवार दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी हुई रेलकर्मी का सामान बरामद हुआ। आरोपी बीते दिनों रेल पटरी पर काम कर रहे रेलकर्मी के विभागीय उपकरण को चुरा लिए थे। पुलिस आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
घटना का विवरण
क्षेत्र के मिश्रपुरा (कल्याणपुर) निवासी शम्भू नाथ यादव रेलवे ट्रैकमैन है। वह बीते 14 जून की दोपहर रेल पटरी पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका जीपीएस, पटाखा, रिंच, हथौड़ा चोरी हो गया। इसके बाद पीड़ित शंभूनाथ ने तहरीर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुटी थी।
चोरों की गिरफ्तारी
इसी क्रम में बीते सोमवार की रात चेकिंग के दौरान तेजोपुर टड़िया शीतला देवी मंदिर के पास स्कार्पियो सवार दो चोरों को पकड़ लिया। इनके पास से रेलकर्मी की चोरी हुई सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी बिहार कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के चंदोश गांव के रहने वाले विनोद कुमार और आकाश है। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मदेव प्रसाद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


