Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsPolice Arrest Two Accused in Farmer Shooting Over Land Dispute in Chanduali
जमीन विवाद में किसान को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार

जमीन विवाद में किसान को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार

संक्षेप:

Chandauli News - चंदौली के डेहरी खुर्द गांव में भूमि विवाद में गोली मारने के आरोप में दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार भागने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास से एक अवैध असलहा, पांच कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुई हैं। घायल किसान का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

Jan 12, 2026 02:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चंदौली, संवाददाता। इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव में बीते रविवार की रात किसान को जमीन विवाद में गोली मारने वाले दो आरोपियों को इलिया पुलिस ने सोमवार को बेन गांव के पास से बनरसिया माइनर से दबोच लिया। दोनों आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे। उनके पास से एक अवैध असलहा, पांच कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुई है। भूमि विवाद में बदमाशों ने गोली मारी थी। घायल का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस लाइन में सोमवार को एएसपी अनंद चंद्रशेखर ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद में डेहरी गांव के पिंटू चौहान के साथ मिलकर गांव निवासी रवि उर्फ शशिकान्त मिश्रा एवं अपने चालक प्रयागराज निवासी प्रदीप कुमार गौतम के साथ मिलकर तेजबली चौहान को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से चार गोली मारकर घायल कर दिया था।

घटना के बाद तीनों बलेनो कार से चकिया की ओर भागे। जहां पिन्टू चौहान को वाहन से उतारकर छोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपी रवि उर्फ शशिकांत अपने चालक प्रदीप कुमार गौतम के साथ प्रयागराज जा रहा था। लेकिन गोपीगंज में पुलिस चेकिंग देखकर वाहन मोड़कर चकिया–सैदूपुर मार्ग से बिहार जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;